Chikalthana Airport – 3 Km * Chhatrapati Sambhajinagar (Aurangabad) Railway Station – 13.9 Km * Ellora Caves – 40.6 Km * Grushneshwar Jyotirlinga Ellora – 52.3 Km * Ajanta Caves – 63.9 Km * Shri Shani Shingnapur – 91.4 Km * Sai Baba – Shirdi – 132 Km * Shri Shani mandir, Nastanpur – 132 Km
श्री शनेश्वर तीर्थ क्षेत्र शनि आश्रम चिकलथाना, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) महाराष्ट्र संस्थापिका एस्ट्रॉलॉजर शनि साधिका डॉ विभाश्री दीदी जी — N-2, सिडको के शनि ज्ञान मंदिर के उत्सवो में उमडती श्रद्धालुओ की भीड को देखते हुये सन 2005 में डॉ विभाश्री दीदी जी द्वारा 4 एकडं की भूमी में चिकलथाना क्षेत्र में विशाल नवग्रह शनि मंदिर सहित श्री शनि आश्रम की स्थापना हुई I छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) से जालना जानेवाले हाईवे से 2 किलोमीटर की दुरी पर, एअर पोर्ट की बाउंड्री वॉल की साईड वाली रोड पर, रेल्वे क्रॉसिंग से 1 किलोमीटर की दुरी पर यह शनि आश्रम आज छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) शहर की पहचान बनता जा रहा है I यहां प्रति शनिवार 3 से 4 हजार दर्शनार्थी शनि कृपा प्राप्ती हेतु पहूंचते है I स्कुली विध्यार्थीयों के लिये यह पिकनिक प्लेस की भांती है I यहां प्रति शनि जयंती, शनिश्चरी अमावश्या पर देश के कोने कोने से शनि प्रभावित व्यक्ती दीदीजी द्वारा संचालित शनि शांति अनुष्ठान, महोत्सव में भाग लेने आते है I
1. छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) -जालना रोड (एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल) से मात्र 1 किमी. की दूरी पर इसकी स्थापना 4 एकड़ की भूमि में 2005 में हुई।
2. इस शनि आश्रम में 9 ग्रहों के 9 मंदिर हैं, गणपति जी का और हनुमान जी का भी मंदिर है। एक शिवालय है और आश्रम के मध्य में भगवान शनिदेव जी की दो खूबसूरत 5 फिट की मूर्तियों वाला शनि मंदिर है। यहाँ पर पश्चिम मुखी शनिदेव की एक प्रतिमा अष्टधातु की है जिसको “श्रृंगार दर्शन शनिदेव मूर्ति” कहते हैं। और दूसरी ओर पूर्व मुख वाली शनि प्रतिमा ब्लैक मार्बल (स्टोन) की है, जिस पर भक्तगण तेल अभिषेक करते हैं।
3. विश्व की एकमात्र महिला शनि साधिका (शनि भक्त) डॉ. विभा श्री दीदी जी उर्फ ‘साधिका वेदिकाश्री ‘दीदी माँ के द्वारा इसकी स्थापना की गई।
4. प्रतिवर्ष 8 से 14 जनवरी तक इस शनि तीर्थ क्षेत्र में शनि साधिका दीदी माँ के द्वारा असाध्य रोगों की चिकित्सा हेतु शनि साधना के साथ प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का संचालन होता है।
5. प्रतिवर्ष 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन यहाँ पर नवग्रह / शनि शांति अनुष्ठान किया जाता है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को उसकी जन्म-पत्रिका से संबंधित दोषों की शांति, ज्योतिषीय, पौराणिक और वैदिक पद्धति से करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस शांति विधान का पूर्ण पुरोहिती कार्य शनि साधिका दीदी माँ उनके विद्वान पुरोहितों के साथ मिलकर कराती हैं।
6. शनि जयन्ती उत्सव के अलावा वर्ष में एक बार बड़ी शनिश्चरी अमावस्या के दिन इस शनैश्वर तीर्थ क्षेत्र में विशाल शनि शांति महोत्सव का आयोजन होता है। इस समय यहाँ के स्थाई 51 यज्ञकुण्डों पर जन्म के शनि दोषों की होती है। सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक चलने वाले इस शनि शांति अनुष्ठान का अक्सर टेलीविजन पर Live प्रसारण भी होता है।
जन्म के शनि संबंधी सभी दोषों को राजयोग बनाने वाला यह सम्पूर्ण शनि शांति अनुष्ठान शनि एस्ट्रोलॉजर शनि साधिका डॉ. विभा श्री दीदी (साधिका वेदिकाश्री दीदीमाँ) के द्वारा ही संचालित होता है।
7. यहाँ सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्या, तंत्र एवं आध्यात्मिक चिकित्सा विशेषज्ञा शनि साधिका डॉ. विभाश्री दीदी (‘साधिका वेदिकाश्री दीदीमाँ) के द्वारा प्रति शनिवार को, प्रति अमावस्या को सामूहिक मंत्र पाठ, आरती, प्रार्थना, महाप्रसाद वितरण आदि की सेवा निरंतर चल रही है।
8. कार्यालय, रिसेप्शन (स्वागत कक्ष), गेस्ट रूम के साथ यहाँ पर महाप्रसाद हेतु प्रसादालय मण्डप, सत्संग मंच मण्डप, कैन्टीन, स्टाफ रूमों के अलावा एक एकड़ भूमि में गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है।
9. सम्पूर्ण क्षेत्र में हरियाली युक्त खूबसूरत वातावरण होने के कारण संत समाज, साधुओं के समुदाय, पिकनिक हेतु विद्यार्थीगण और दर्शनार्थियों का हमेशा यहाँ आना-जाना लगा ही रहता है।
श्री शनि आश्रम चिकलथाना, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) ( महाराष्ट्र ) * चिकलथाना रेल्वे स्टेशन से 1.5 कि.मी. की दूरी पर * छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के केम्ब्रिज स्कूल से 2 कि.मी. की दूरी पर * छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) – बीड बायपास रोड से 2 कि.मी. की दूरी पर * मुकुंदवाडी – चिकलथाना रेल्वे स्टेशन से आधा कि.मी. की दूरी पर * HAP इंटरनेशनल स्कूल चिकलथाना से वॉकिंग डिस्टेन्स पर * गुगल मॅप की मदत से महाराष्ट्र के किसी भी स्थान से दूरी देखे * अधिक जानकारी हेतु संपर्क – 0240 2471558, 9422704358, 9822368923 Email – drvibhashri08@gmail.com www.shanisadhikavibhashri.com